दिल्ली

Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में खत्म हुए राहत के दिन, अब गर्मी के दिखेंगे तेवर, तेजी से बढ़ेगा पारा

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं का दौर अब थमने लगा है। गर्मी ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल के साथ दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा। गर्मी से बचने के लिए लोग एसी और कूलर की सफाई में लग गए हैं।

Image

दिल्ली-एनसीआर में खत्म हुए राहत के दिन

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में बीते कई दिनों से तेज हवाओं का दौर जारी है। आज भी मौसम विभाग ने शहर में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। बीते दिनों से चल रही सर्द हवाओं से शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह और शाम के समय फिर से ठंडक महसूस की जा रही है। लेकिन बता दें कि अब गर्मी से राहत देने वाली इन हवाओं का दौर थमने वाला है। कल यानी अप्रैल की शुरुआत के साथ दिल्ली का मौसम साफ बना रहेगा और लोगों को फिर से गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली का मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह के समय हल्की ठंडक है। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होने लगी है। दोपहर के समय चलने वाली हवाओं के कारण गर्मी का असर कम हो रहा है। शाम होते-होते फिर तापमान कम होने लग रहा है और ठंडक का एहसास हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि आज भी दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी। हवाओं की गति आज 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से होगी। लेकिन अब दिल्ली के लोगों को केवल आज भर गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक रह सकता है।

अप्रैल से गर्मी के दिखेंगे तेवर

दिल्ली में कल से हवाओं का दौर पूरी तरह से थम जाएगा। अप्रैल की शुरुआत दिल्ली वालों के लिए गर्मी के साथ होगी। अप्रैल शुरू होते ही दिल्ली-एनसीआर के वासियों को गर्मी के तेवर झेलने पड़ेंगे। बढ़ते तापमान और गर्मी को देखते हुए लोगों ने एसी और कूलर की सफाई शुरू कर दी है। उत्तर भारत के अन्य राज्यों में लू की स्थिति को देखते हुए दिल्ली के लोग भी गर्मी से बचने के लिए आवश्यक सारे जतन कर रहे हैं। क्योंकि आने वाले दिनों में शहर का तापमान 40 के पार होने के आसार हैं।

एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद की बात करें तो दोनों शहरों का मौसम साफ बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान क्रमशः 18 और 17 रह सकता है, वहीं अधिकतम तापमान 31 और 33 डिग्री तक जा सकता है। उसी प्रकार से नोएडा और गाजियाबाद का मौसम भी साफ और सुहावना बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान क्रमशः 19 और 18 डिग्री रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री तक रहेगा। आने वाले दिनों में इन चारों शहरों का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article