दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ बेईमान, तेज हवाओं से गिरा पारा, सुबह-रात ठंडक का एहसास; देखें वेदर अपडेट्स

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन यह राहत भी कुछ ही समय की है, क्योंकि अप्रैल के शुरू होते ही दिल्ली को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने यू-टर्न मारा है। बीते दिनों दिल्ली-एनसीआर में हुई भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने लगी है। तेज हवाओं के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा रही है। सुबह और रात के दौरान हल्की ठंड महसूस होने लगी है। बीते दिन तापमान बढ़ने से दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन तेज सर्द हवाओं से पारा गिरने लगा है। शहर के तापमान में 4 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। बीते दिनों 36 डिग्री पहुंचे अधिकतम तापमान में भी 3 से 4 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। तापमान कम होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। मार्च का अंत दिल्लीवालों के लिए सुहावने मौसम के साथ होगा। लेकिन अप्रैल महीने की शुरुआत गर्मी से साथ होगी। 1 अप्रैल से शहर के तापमान में वृद्धि होने शुरू हो जाएगी और आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ सकता है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

Delhi Weather Today

दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ बेईमान

दिल्ली में तेज हवाओं से मौसम रहेगा सुहावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिनों की तरह राजधानी दिल्ली में आज भी तेज हवाएं चलेंगी। रिपोर्ट के अनुसार, शहर में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। दोपहर के समय धूप खिली रहेगी लेकिन हवाओं के कारण धूप का असर कम रहेगा। तापमान की बात करें तो आज शहर का न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक रह सकता है।

End of Feed