Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से आज भर की राहत, कल से बढ़ेगा तापमान; जानें मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में आज भी तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। तेज हवाओं से शहर के तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम साफ रहेगा। आगामी दिनों में पूरे दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा।

Delhi-NCR Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं को दौर जारी है। जिससे लोगों को राहत मिलने लगी है। लेकिन यह राहत आज-आज की है। इसके बाद दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा। यहां तेजी से तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। बीते कुछ दिनों से शहर में चल रही तेज हवाओं से मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह के समय हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर में धूप खिली रहने और तेज हवाओ के चलने के गर्मी पर रोक लग गई है। लेकिन यह रोक भी आज भर की है। इसके बाद दिल्ली के मौसम में फिर बदलाव होगा और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आइए अब जानें कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

Delhi.

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से बस आज भर की राहत

दिल्ली में तेज हवाएं

मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली में 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। दिन चढ़ने के साथ धूप और तेज होती जाएगी। तेज धूप के साथ दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी। बताया जा रहा है कि बीच-बीच में 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से भी तेज हवाएं चल सकती हैं। तापमान की बात करें तो आज शहर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है।

End of Feed