दिल्ली में अधिकतम तापमान में आई कमी
बीते दिनों न्यूनतम तापमान में आई कमी के बाद अब राजधानी के अधिकतम तापमान में भी कमी देखी जा रही है। पिछले दिनों 36 डिग्री पर पहुंचा दिल्ली का तापमान गुरुवार को 33.83 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, आज की बात करें को मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज शहर का अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री तक रह सकता है। लेकिन इस बीच दिल्ली के न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। शहर का न्यूनतम तापमान बढ़कर 20 डिग्री तक पहुंच गया है। आज शहर का न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री तक रह सकता है।
कब शुरू होगी दिल्ली में कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने पर दिल्ली के तापमान पर असर पड़ता है। तापमान के गिरने से यहां ठंड की शुरुआत होती है। पहाड़ी राज्यों के मौसम पर दिल्ली का मौसम भी टिका हुआ है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में 15 नवंबर से ठंड बढ़ने लगेगी। साथ ही नवंबर के तीसरे सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।
एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल
दिल्ली के साथ एनसीआर क्षेत्रों में भी सुबह और देर रात मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। नवंबर से शहर के मौसम में ठंडक का अहसास बढ़ने लगेगा और तीसरे सप्ताह से यहां भी कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। शहर के तापमान की बात करें तो आज गुरुग्राम और फरीदाबाद का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 19 और 20 डिग्री तक बना रहेगा। वहीं गाजियाबाद और नोएडा का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान क्रमशः 32 और 34 डिग्री रह सकता है। आने वाले दिनों में शहर के तापमान में कमी आएगी और मौसम साफ बना रहेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
