Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में लुढ़केगा पारा, छाएंगे काले बादल, एक बार फिर होगा लोगों को ठंड का एहसास

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने लगा है। एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण यहां आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश से शहर के तापमान में गिरावट हो सकती है और लोगों को एक बार फिर ठंडक का एहसास होगा।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में मौसम एक बार फिर बदलने को तैयार है। जहां पहले खिली हुई धूप से लोगों को ठंड से राहत मिलने लगी थी वहीं अब आने वाले दिनों में बारिश होने से तापमान गिरेगा और एक बार फिर लोगों को ठिठुरते हुए देखा जाएगा। अभी दिल्ली में सुबह-रात हल्की ठंड का एहसास हो रहा है, लेकिन दिन में तेज खिली धूप में लोगों को मार्च वाली गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है। बारिश से पारा लुढ़रकेगा और विदाई की तरफ आगे बढ़ रही सर्दियों का एक बार फिर एहसास होगा। एक्टिव हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत क्षेत्र में आने के कारण दिल्ली समेत कई राज्यों के मौसम पर प्रभाव हो रहा है। आने वाले दिनों में राजधानी दिल्ली के मौसम में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। आइए अब आपको बताएं आज का मौसम और आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम कैसा रहेगा -

Delhi Weather Today

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली में आज मौसम का हाल

दिल्ली में मौसम साफ बना हुआ है। यहां सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है। लेकिन सुबह खिली धूप लोगों को भा रही है। दिन चढ़ने के साथ जैसे ही धूप तेज होने लगती है, दिल्ली वासियों को गर्मी महसूस होने लगती है। यहां दिन के समय मार्च जैसी गर्मी महसूस की जा रही है। तेज धूप के कारण लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। आज के तापमान की बात करें तो मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक जा सकता है। आने वाले दिनों में शहर के तापमान में कमी आने की संभावना जताई जा रही है।

End of Feed