Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बदले मौसम के मिजाज, हवा में ठंडक का अहसास, एक बार फिर गिरेगा तापमान

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। बीते दिनों गर्मी और अब बारिश के बाद वापस ठंड का अहसास हो रहा है। आने वाले दिनों में दिल्ली में ठंड वापस बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली का मौसम फिर बदलने लगा है। एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार को बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद तापमान में कुछ कमी आई। बीते कई दिनों से दिल्ली के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही थी। बारिश होने के बाद एक बार फिर लोगों को ठंड का अहसास होने लगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम में फिर बदलाव होगा और हवा में ठंडक महसूस की जाएगी। दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद से मौसम बदलने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आइए अब आपको बताए कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

delhi weather.

दिल्ली-एनसीआर में बदले मौसम के मिजाज

दिल्ली में छाई रहेगी धुंध

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज शहर में हल्की धुंध छाई रहेगी। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने लगेगा और दिन के समय आसमान साफ नजर आएगा। धूप से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी और मौसम खुशनुमा बना रहेगा। शाम होते-होते शहर में फिर हल्की धुंध की परत देखने को मिलेगी।

End of Feed