दिल्ली में छाई रहेगी धुंध
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज शहर में हल्की धुंध छाई रहेगी। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने लगेगा और दिन के समय आसमान साफ नजर आएगा। धूप से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी और मौसम खुशनुमा बना रहेगा। शाम होते-होते शहर में फिर हल्की धुंध की परत देखने को मिलेगी।
वीकेंड से बदलेंगे मौसम के मिजाज
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में वीकेंड पर मौसम के मिजाज में बदलाव आएगा। वीकेंड पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की कमी आने की संभावना है। बताया जा रहा है कि बारिश और बादल छाए रहने के कारण तापमान में कमी आएगी। पहाड़ों में हुई ताजा बर्फबारी के कारण शुक्रवार यानी आज सर्द उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे हवा में ठंडक फिर लौटेगी। सोमवार तक राजधानी का तापमान 8 डिग्री तक गिरने की संभावना है।
एनसीआर में मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली से सटे गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर जिले में कोहरा छाया रहेगा। दिन के समय कोहरा में कमी आएगी और आसमान साफ नजर आएगा। आने वाले दिनों में दोनों शहरों का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। तापमान की बात करें तो गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद की बात करें तो यहां मौसम साफ बना हुआ है। दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान क्रमशः 9 डिग्री और अधिकतम तापमान क्रमशः 24 और 25 डिग्री रह सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
