Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली की सर्दी से मिली राहत, जनवरी में मार्च वाली गर्मी का अहसास; जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई है। लेकिन जनवरी में अब तेज खिली धूप के कारण मार्च वाली गर्मी का अहसास होने लगा है। आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा और तापमान में कमी दर्ज की जाएगी।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली है। कड़ाके की ठंड से अब लोगों को राहत मिलने लगी है। दिनभर तेज धूप खिली रहने के कारण अधिकतम तापमान बढ़कर 25.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक 9.3 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को तेज खिली धूप के बाद दिल्ली-एनसीआर के मौसम में देर रात बदलाव हुआ। यहां कई इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद सुबह आसमान साफ नजर आया और तापमान में कमी भी दर्ज की गई। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली और उससे सटे शहरों में बारिश होने की संभावना जताई है।

Delhi Weather Today

दिल्ली की सर्दी से मिली राहत

दिल्ली में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने दिल्ली में आज बारिश की संभावना जताई है। बुधवार देर रात बारिश के बाद आज दिन में रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान में कमी आने की संभावना है। बता दें कि दिल्ली के मौसम में 19 जनवरी से बदलाव देखा जा रहा है। 19 जनवरी के बाद जनवरी महीने का दूसरा सबसे गर्म दिन बुधवार को दर्ज किया गया। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी के स्तर की बाद करें तो वह 55 से 100 प्रतिशत दर्ज किया गया। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रह सकता है। देर रात हुई बारिश से अधिकतम तापमान में कमी आई है।

End of Feed