Weather Today: दिल्ली में बेईमान हुआ मौसम, कंपकंपा देने वाली सर्दी के बाद अब गर्मी का अहसास

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में धूप खिलने के साथ तापमान में भी वृद्धि हो रही है। बढ़ते तापमान के कारण लोगों को ठंड से राहत मिल रही है और गर्मी का अहसास होने लगा है। आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम करवट लेगा और तापमान में कमी दर्ज की जाएगी।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कोहरे के साथ बीते दिनों तापमान में जितनी तेजी से गिरावट देखी गई थी। उसी प्रकार रविवार को तापमान में तेजी से इजाफा भी देखा गया। रविवार को राजधानी दिल्ली में धूप खिली हुई थी, जिसके बाद शहर के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक यानी की 26.1 डिग्री दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार, पांच सालों के बाद दिल्ली में जनवरी के दौरान अधिकतम तापमान इतना अधिक दर्ज किया गया है। पांच साल पहले 2019 में जनवरी के दौरान तापमान में इस प्रकार की वृद्धि दर्ज की गई थी।

Delhi Weather.

दिल्ली में मौसम

अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि

रविवार को अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक 26.1 दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को हुई तापमान में वृद्धि से अनुमान लगाया जा रहा है कि अब दिल्ली के लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।

End of Feed