Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में सुबह-शाम ठंड का एहसास, तापमान में गिरावट; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के मौसम में सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। बदलते इस मौसम में तापमान गिरने के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने ग्रैप लागू किया और पटाखों को पूरी तरह से बैन कर दिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में गुलाबी ठंड की दस्तक
  • एनसीआर में सुबह-शाम ठंड का एहसास
  • दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए ग्रैप लागू

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मानसून के जाने के बाद कुछ दिन लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। उसके बाद से ही लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रहा है। सुबह-शाम ठंडक का एहसास होने लगा है। अब, दिल्ली-एनसीआर के लोगों को शाम के समय एसी, कूलर की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। फैन में भी लोगों का काम चल रहा है। रात में तापमान में गिरावट देखी जा रही है, जिससे सुबह का मौसम भी ठंडा बना हुआ है। दिल्ली में अब गुलाबी ठंड की शुरुआत होने लगी है। आने वाले दिनों में भी मौसम साफ और सुहावना बना रहेगा। गर्मी से राहत मिलने के बाद अब दिल्ली की आबोहवा लोगों की मुश्किलें बढ़ाने को तैयार हो रही है। सर्दियों की शुरुआत हुई भी नहीं है और दिल्ली का एक्यूआई बढ़ता जा रहा है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में ग्रैप लागू कर दिया गया है।

Delhi Weather

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में सुबह-शाम का मौसम ठंडा और सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, इसका असर राजधानी केे मौसम में भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 17.5 दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। वहीं आज की बात करें तो आज शहर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक। दोपहर के समय धूप निकलने से तापमान में वृद्धि होगी।

End of Feed