Aaj ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर से जल्द होगी ठंड की विदाई, धूप ने बढ़ाई गर्मी, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चल रही हैं। इस बीच राजधानी के तापमान में 3 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। लेकिन आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान के 30 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर से जल्द सर्दियों की विदाई होने वाली है। यहां अब कुछ ही दिन की ठंड बाकी रह गई हैं। तेज धूप खिली रहने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। फरवरी के महीने में दिल्ली में मार्च जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। इस दौरान दिल्ली का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। गर्मी बढ़ने से दोपहर के समय लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। लेकिन इस बीच दिल्ली में बीते कुछ दिनों से तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में 3 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। हालांकि इससे गर्मी पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला है। लेकिन सुबह और शाम में ठंडक बढ़ गई है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

Delhi Weather Today

दिल्ली-एनसीआर से जल्द होगी ठंड की विदाई

दिल्ली में मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आज 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। यहां बीते कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है।

End of Feed