दिल्ली

Weather Today: भारी बारिश से लुढ़का Delhi-NCR का तापमान, मौसम में ठंडक का एहसास; आज भी जमकर कर बरसेंगे बदरा

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बीते दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश से शहर का मौसम खुशनुमा बना हुआ है। बारिश होने से मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई है।

Image

दिल्ली के मौसम का हाल

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • एनसीआर में भी बरसेंगे मेघ
  • तापमान गिरने से कूल हुआ मौसम

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। मानसून की वापसी से पहले यहां बदरा जमकर बरस रहे हैं। दिल्ली समेत एनसीआर के कई हिस्सों में गुरुवार को पूरे दिन कहीं रिमझिम-रिमझिम बारिश हुई तो कहीं तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश से शहर का पारा तेजी से लुढ़का। तापमान के कम होने से और शाम को तेज ठंडी हवाएं चलने से मौसम कूल-कूल बना हुआ है। लोगों को अब हल्की ठंड का एहसास होने लगा है।

बता दें कि गुरुवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार यानी आज भी दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश अभी भी हो रही है। दिन और रात भर बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव हो गया है। इससे सुबह स्कूल-कॉलेज और ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जाम की स्थिति से बचने के लिए लोगों को सलाह है कि वह पर्याप्त समय लेकर घर से बाहर जाएं, ताकि समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सकें। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

दिल्ली में आज झमाझम बारिश

बुधवार और गुरुवार को हुई झमाझम बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की जाएगी तो वहीं कई इलाकों में भारी बारिश होगी। इस दौरान शहर में तेज हवाएं भी चलेंगी। पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। गुरुवार को शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिरकर क्रमशः 28 और 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। आज के तापमान की बात करें तो आज शहर का अधिकतम तापमान 30-31 तक जा सकता है। भारी बारिश और तेज हवाएं चलने से शहर का तापमान और कम हो सकता है।

एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग ने दिल्ली समेत एनसीआर क्षेत्रों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने फरीदाबाद और गुरुग्राम में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा गाजियाबाद और नोएडा में भी आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और शहर का मौसम साफ और खुशनुमा बना रहेगा।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

आईएमडी की वेदर रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को बारिश होने से वीकेंड खुशनुमा हो जाएगा। विभाग ने बताया कि शनिवार को भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। रविवार, सोमवार और मंगलवार को शहर में बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन बारिश होने की उम्मीद कम है। लेकिन ये मौसम है जो कभी भी बदल सकता है। मौसम विभाग ने मौसमी गतिविधियों पर अपनी नजर बनाई हुई है, समय-समय पर स्थिति को देखते हुए अलर्ट जारी किए जा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article