​Delhi-NCR Weather Today: कूल-कूल हुआ दिल्ली-एनसीआर का मौसम, 2 दिन बारिश का येलो अलर्ट, झमाझम बरसेंगे मेघ

Delhi-NCR Weather Today: मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश की संभावना जताई है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम कूल-कूल बना रहेगा। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली का मौसम अगले 7 दिन तक ऐसा ही बना रहेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में आज तेज बारिश के आसार
  • गाजियाबाद-नोएडा में बरसेंगे बदरा
  • बारिश से कूल-कूल होगा शहर का मौसम

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। झमाझम बारिश से शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। न केवल दिल्ली में बल्कि राजधानी से सटे एनसीआर क्षेत्रों में भी बारिश का दौर जारी है। मंगलवार दोपहर 3 बजे के बाद दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की गई। ठंडी हवाओं के साथ बारिश होने से शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम के ठंडा-ठंडा, कूल-कूल होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली में लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के कारण तापमान के बढ़ने पर मानों ब्रेक लग गया है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 35 के बीच बना हुआ है। बारिश के इस क्रम में मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश की संभावना जताई और येलो अलर्ट जारी किया है। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

Delhi-NCR Weather Today

कूल-कूल हुआ दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार

मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद, मौसम विभाग ने आज भी राजधानी में बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही 12 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। बारिश से शहर का मौसम कूल-कूल बना रहेगा। तेज हवाओं और बारिश के कारण दिल्ली की आबोहवा भी संतोषजनक श्रेणी में है। दिल्लीवाले साफ हवा में सांस ले रहे हैं। हालांकि बारिश होने से लोगों को जाम की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के कुछ ही मिनटों में जाम और जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिसके कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

End of Feed