Delhi NCR Weather Today: दिल्ली में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां तेज हवाओं के कारण ठंड का एहसास हो रहा है। मार्च की शुरुआत में बदले मौसम से ऐसा लग रहा है, जैसे दिल्ली में सर्दियों ने यू टर्न मार लिया। यहां सुबह और शाम के दौरान ठंड के कारण हल्की ठिठुरन महसूस हो रही है। फरवरी जैसी चुभने वाली धूप महसूस नहीं हो रही। लेकिन आने वाले दिनों में दिल्ली में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में फिर बढ़ोतरी देखी जाएगी। होली से पहले दिल्ली का मौसम बदल जाएगा। दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी मौसम की चाल बदली रहेगी। यहां भी ठंड कम होने के साथ गर्मी का एहसास बढ़ने लगेगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -
दिल्ली में मौसम का हाल
दिल्ली का मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब तेज हवाओं का दौर खत्म हो गया है। आज, 7 मार्च यानी शुक्रवार को तेज हवाएं थमने लगेगी और तेज धूप खिली रहने से तापमान में वृद्धि होगी। बीते दिनों तेज धूप के बीच तेज सर्द हवाएं चलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी नहीं आई थी। हवाओं ने बढ़ रही गर्मी पर रोक लगा दी थी। लेकिन क्योंकि अब दिल्ली में हवाओं का दौर थम रहा है, यहां गर्मी का एहसास फिर शुरू होने लगा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अब दिल्ली में गर्मियों की शुरुआत होगी। धीरे-धीरे तापमान बढ़ना शुरू होगा। 14 मार्च यानी होली से पहले दिल्ली में गर्मियों शुरू हो जाएंगी।
एनसीआर का मौसम
दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम साफ और सुहावना बना हुआ है। यहां आने वाले दिनों में भी मौसम साफ रहेगा। दिल्ली की तरह ही यहां भी आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। आज के तापमान की बात करें तो दोनों शहरों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 12 और 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। तापमान के बढ़ने के साथ यहां गर्मी की शुरुआत होगी। आने वाले 7 दिनों में यहां का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच सकता है।
गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में जारी तेज हवाओं का दौर अब थमने लगा है।। आज इन दोनों जिलों का मौसम साफ बना रहेगा। गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम 28 डिग्री रह सकता है। वहीं गौतमबुद्ध नगर का न्यूनतम 14 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। शहर में तेज धूप खिली रहेगी और तापमान के बढ़ने की शुरुआत होगी। आने वाले दिनों में इन दोनों जिलों में किसी भी प्रकार का काई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
