Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं, एनसीआर में बढ़ेगा पारा, जानें 5 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम फिर बेईमान हो रहा है। कहीं तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, तो वहीं कई स्थानों पर तापमान बढ़ने और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में तापमान 40 के पार पहुंच सकता है।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में मौसम फिर बदलने लगा है। यहां तापमान के साथ गर्मी भी बढ़ती जा रही है। बढ़ते तापमान और पिछले साल 50 डिग्री गए तापमान को देखते हुए, इस साल अधिक गर्मी पढ़ने की आशंका जताई जा रही है। स्थिति को देखते हुए लोगों ने एसी और कूलर की सफाई करवानी शुरू कर दी है, ताकि आने वाले दिनों में भीषण गर्मी को झेला जा सके। लेकिन इस बीच दिल्ली के लोगों को राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार यानी आज शहर के कई हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती है, जिससे तापमान में कमी आने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

Delhi.

दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं

दिल्लीवालों को गर्मी से मिलेगी राहत

दिल्ली में मौसम की चाल आज फिर बदलने लगी है। बढ़ते तापमान को रोकने के लिए और राजधानी वासियों को गर्मी से राहत देने के लिए एक बार फिर तेज हवाएं चलने वाली है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आज 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में भी कमी आएगी। बता दें कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली में सुबह और रात के दौरान मौसम ठंडा बना हुआ है। तेज हवाओं से देर रात के समय ठंडक और बढ़ सकती है। हवाओं के कारण शहर में गुलाबी ठंड महसूस की जा रही है।

End of Feed