जनवरी में होने लगा गर्मी का अहसास
दिल्ली में जनवरी के महीने में जब ठंड होनी चाहिए लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। यहां सुबह के समय में ही तेज धूप खिलने लग रही है। दोपहर तक तापमान में वृद्धि होने लगती है। इस साल जनवरी में सबसे पहला गर्म दिन 19 जनवरी को 26.1 डिग्री सेल्सियस के साथ दर्ज किया गया था। दूसरा और जनवरी महीने का सबसे गर्म दिन 21 जनवरी को रहा, जब अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके बाद तीसरा सबसे गर्म दिन गुरुवार, 31 जनवरी 26.7 डिग्री सेल्सियस के साथ दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो 2020 से 2025 के बीच दिल्ली में तीन बार अधिकतम तापमान 26 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया है।
दिल्ली-एनसीआर में इस दिन होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, बैक टू बैक 2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं, जिनका असर दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली और उससे सटे जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, 3 और 4 फरवरी दिल्ली में हल्की बारिश और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद की बात करें दोनों शहरों में 3 और 4 फरवरी को बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश होने से शहरों के तापमान में कुछ कमी आने की संभावना जताई गई है। उसके बाद कोहरे छाए रहने का अलर्ट भी जारी किया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
