दिल्ली

Weather Today: Delhi-NCR में बढ़ी उमस भरी गर्मी, कब होगी राहत की बारिश; IMD ने बताया मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बारिश न होने से तापमान में वृद्धि हो रही है। गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल है। इस बीच मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है।

Image

आज दिल्ली का मौसम

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली का AQI संतोषजनक श्रेणी में
  • दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा तापमान
  • आज बूंदाबांदी के आसार

Delhi-NCR Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उमस और गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया है। बीते दिनों हुई झमाझम बारिश और सुहावने मौसम के बाद मानों अब मई-जून वाली गर्मी वापस लौट आई हो। तेज धूप खिलने से और बारिश की कमी के कारण शहर का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली से अब मानसून की विदाई का समय करीब आ गया है। इस बीच शहर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इस दौरान बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। वहीं एनसीआर क्षेत्र में यानी गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर को मौसम विभाग ने ग्रीन जोन में रखा है।

बढ़ रहा दिल्ली का तापमान

दिल्ली में बारिश न होने से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में और 2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। बता दें कि न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34.2 जो सामान्य तापमान है।

दिल्ली की आबोहवा में सुधार

बारिश के कारण दिल्ली की आबोहवा साफ बनी हुई थी। लेकिन बीते बुधवार दिल्ली की हवा खतरनाक श्रेणी में आ गई। इस दिन AQI 225 के पार चला गया था उसके बाद गुरुवार को फिर एक बार शहर की हवा संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई। तब से अभी तक शहर का एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में 100 से नीचे ही दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार को AQI 80 रिकॉर्ड किया गया। जैसे-जैसे सर्दियों की शुरुआत होगी, वैसे-वैसे वायु प्रदूषण के बढ़ने का खतरा भी बढ़ता जाएगा। इससे दिल्ली का एक्यूआई फिर खराब श्रेणी में आ सकता है। हालांकि इस बार दिल्ली सरकार पहले ही कई प्रकार की तैयारी कर रही है, ताकि दिल्ली के लोग साफ हवा में सांस ले संके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article