Weather Today: Delhi-NCR में शीतलहर और कोहरे का अटैक, जानें कैसा रहेगा नए साल पर मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल बेहाल कर देने वाला बना हुआ है। नए साल की शुरुआत शहर में शीतलहर के साथ होने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली में कोल्ड डे का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Delhi-NCR Weather Today: पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में हो रही बर्फबारी का मैदानी इलाकों पर असर देखने को मिल रहा है। यहां बर्फीली हवाओं के कारण तापमान और गिर रहा है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद से दिल्ली का मौसम ठंडा बना हुआ है और शीतलहर का कहर जारी है। राजधानी में लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए कहा जा सकता है कि दिल्ली के लोग नए साल का जश्न कोहरे और शीतलहर के साथ मनाने वाले हैं। दिल्ली के साथ एनसीआर क्षेत्रों में आने वाले शहरों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग यहां ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं और नए साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

Delhi-NCR Weather

Delhi-NCR में शीतलहर और कोहरे का अटैक

साल के अंतिम दिन में दिल्ली में मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आज कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा तो वहीं कई इलाकों में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। इतना ही नहीं आईएमडी ने दिल्ली में आज सबसे सर्द दिन रहने का अलर्ट भी जारी किया है। शहर में शीतलहर का प्रकोप बारिश के बाद से लगातार देखा जा रहा है। दिल्ली में अब सुबह-शाम ही नहीं बल्कि पूरे दिन ठिठुरन महसूस की जा रही है। लेकिन बढ़ती ठंड के बीच नए साल के उत्साह में लोग जश्न की तैयारी में जुटे हुए हैं।

End of Feed