LIVE

आज का मौसम, 31 December 2024 IMD Winter Weather Forecast: माउंट आबू में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, श्रीनगर में जम गई डल झील, उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी शीतलहर का अलर्ट

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 31 december 2024, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar : यूपी-बिहार में शीतलहर का प्रकोप जारी है। तेज हवाओं के बीच मंगलवार को भीषण सर्दी और कोहरा छाया हुआ है। उधर, हरियाणा और पंजाब में अधिकांश स्थानों पर दिन में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का प्रकोप देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राजस्थान के माउंट आबू ने सोमवार को फिर बर्फ की चादर ओढ़ ली है। कश्मीर में भारी बर्फबारी से मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान निचले स्तर की ओर आ रहा है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों कल्पा व कुफरी में सबसे अधिक बर्फ गिरी। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश के बाद घना कोहरा दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान में कमी के बीच कोहरे की चादर छाई है। देशभर के मौसम से जुड़ी ताजा तरीन खबरें टाइम्स नाउ नवभारत में उपलब्ध हैं।

Pushpendra KumarUpdated Dec 31, 2024, 17:59 IST
Follow on Google News
आज का मौसम, 31 December 2024 IMD Winter Weather Forecast: माउंट आबू में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, श्रीनगर में जम गई डल झील, उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी शीतलहर का अलर्ट

आज का मौसम, 31 December 2024 IMD Winter Weather Forecast: माउंट आबू में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, श्रीनगर में जम गई डल झील, उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी शीतलहर का अलर्ट

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: यूपी-बिहार में शीतलहर का प्रकोप जारी है। तेज हवाओं के बीच मंगलवार को भीषण सर्दी और कोहरा छाया हुआ है। उधर, हरियाणा और पंजाब में अधिकांश स्थानों पर दिन में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का प्रकोप देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राजस्थान के माउंट आबू ने सोमवार को फिर बर्फ की चादर ओढ़ ली है। कश्मीर में भारी बर्फबारी से मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान निचले स्तर की ओर आ रहा है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों कल्पा व कुफरी में सबसे अधिक बर्फ गिरी। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश के बाद घना कोहरा दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान में कमी के बीच कोहरे की चादर छाई है। देशभर के मौसम से जुड़ी ताजा तरीन खबरें टाइम्स नाउ नवभारत में उपलब्ध हैं।

DEC 31, 2024 17:23 IST

जम्मू कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में कड़ाके की ठंड


कश्मीर में मंगलवार को शीतलहर और तेज हो गई तथा मौसम विभाग ने अगले सप्ताह घाटी में हल्की से मध्यम बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में ‘स्कीइंग’ के लिए मशहूर पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात से डेढ़ डिग्री कम है।
DEC 31, 2024 15:47 IST

कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?

उत्तराखंड में हाल ही में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद ठंड का कहर जारी है। हालांकि, नए साल पर उत्तराखंड का मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का असर बना रहेगा। देहरादून में 1 से 5 जनवरी के बीच मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 4 से 5 दिनों में देहरादून का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
DEC 31, 2024 13:59 IST

कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

इन दिनों बिहार में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार पटना समेत कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। उत्तर पश्चिमी हवाओं और बादलों के कारण सोमवार को दिन का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है, और शीतलहर चलने की भी संभावना है।
DEC 31, 2024 13:26 IST

माउंट आबू में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राजस्थान के एकमात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों में श्रीगंगानगर और बीकानेर का लूणकरणसर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। फतेहपुर में 4.8 डिग्री, अजमेर में 4.9 डिग्री, बीकानेर में 5.2 डिग्री, डबोक में 5.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 6.2 डिग्री, चूरू में 6.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर समेत कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।
DEC 31, 2024 13:25 IST

उत्तरी हवाओं से राजस्थान में गलन वाली सर्दी

राजस्थान में उत्तरी बफीर्ली हवाओं के असर से सर्दी तेज हो गई और गलन वाली ठंड तथा कोहरे के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, शीतलहर के आगामी दो-तीन दिन तक यथावत रहने और बुधवार को शीतलहर का प्रभाव और बढ़ने की संभावना है। केन्द्र के अनुसार, मंगलवार को सुबह घने कोहरे के कारण जयपुर, अजमेर, राजसमंद, सीकर, पाली, कोटा, जोधपुर, उदयपुर सहित कई जिलों में दृश्यता कम रही और सड़कों पर वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पडा।
DEC 31, 2024 12:19 IST

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खराब

दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता 248 पर ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। ‘समीर ऐप’ के आंकड़ों के अनुसार, 31 निगरानी केंद्रों में से पांच केंद्रों ने मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 400 के पार यानी ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया। इन केंद्रों में जहांगीरपुरी, नेहरू नगर, पटपड़गंज, विवेक विहार और वजीरपुर शामिल हैं। दिल्ली में सोमवार शाम चार बजे 24 घंटे का एक्यूआई ‘मध्यम’ श्रेणी में 173 रहा। एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
DEC 31, 2024 11:22 IST

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बर्फबारी का आनंद लेते पर्यटक

DEC 31, 2024 10:47 IST

इन राज्यों में भारी कोहरा

DEC 31, 2024 10:47 IST

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में बर्फबारी का आनंद लेते लोग

DEC 31, 2024 09:29 IST

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -2 डिग्री सेल्सियस, डल झील की सतह जमी

DEC 31, 2024 07:54 IST

गोवा से वर्ष 2024 के अंतिम सूर्योदय के दृश्य

DEC 31, 2024 07:53 IST

जम्मू और कश्मीर: मैदानी इलाकों में भीषण शीतलहर का प्रकोप

DEC 31, 2024 06:53 IST

क्या है कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे

आईएमडी के मुताबिक, जब अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे भी नीचे चला जाता है और न्यूनतम तापमान 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो उसे कोल्ड डे (Cold Day) कहा जाता है। यदि अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री कम हो जाए तो सीवियर कोल्ड डे घोषित किया जाता है। यह काफी खतरनाक स्थिति होती है। इसमें बुजुर्गों और बच्चों को काफी सेफ रखने की जरूरत होती है। आने वाले नए साल की पहले सप्ताह तक ऐसी स्थिति बनने की संभावना नजर आ रही है।
DEC 31, 2024 05:36 IST

दिल्ली में तापमान में गिरावट जारी, रैन बसेरों में शरण ले रहे लोग

DEC 31, 2024 05:31 IST

पंजाब में शीतलहर


पंजाब में पठानकोट शीतलहर की चपेट में रहा, जहां अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बठिंडा में अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में भी दिन में कड़ाके की ठंड रही और अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना में 13.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पटियाला में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जहां अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फरीदकोट में अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
DEC 31, 2024 05:31 IST

हरियाणा में अधिकांश स्थानों पर दिन में कड़ाके की ठंड


अंबाला में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 14.5 डिग्री, करनाल में 13.2 डिग्री, रोहतक में 12.7 डिग्री और गुरुग्राम में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
DEC 31, 2024 05:31 IST

हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की ठंड


हरियाणा और पंजाब में सोमवार को कड़ाके की ठंड रही और दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। दोनों राज्यों में कई स्थानों पर सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई। स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय के अनुसार, चंडीगढ़ में दिन में कड़ाके की ठंड रही और शहर में अधिकतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सर्दी के मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन है, जो सामान्य से आठ डिग्री कम है।
DEC 31, 2024 05:31 IST

चांजू में बर्फबारी से भले ही ठंड का प्रकोप


उपमंडल चुराह के चांजू क्षेत्र में बर्फबारी से भले ही ठंड का प्रकोप बढ़ा है, लेकिन यह बर्फबारी किसानों और बागवानों के लिए एक आशीर्वाद साबित हुई है। किसानों का मानना है कि बर्फबारी उनकी रबी फसलों और बागवानी के लिए बेहद फायदेमंद रहेगी।
DEC 31, 2024 05:31 IST

चंबा के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी


चंबा में उपमंडल चुराह के ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगहों पर बर्फबारी होने से बिजली गुल हो गई है। क्षेत्र में ताजा बर्फबारी ने ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है, जिससे लोग ठिठुरने को मजबूर हैं।
DEC 31, 2024 05:30 IST

चुरू में सर्दी ने जमकर कहर


राजस्थान के चुरू जिले में सर्दी ने जमकर कहर बरपा रही है। रेतीले धोरों और वाहनों पर बर्फ की परत जमने लगी है। इसके अलावा, खेतों में भी बर्फ की चादर देखने को मिल रही है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। रात का न्यूनतम तापमान काफी नीचे गिर गया। खेतों में सरसों और अन्य फसलों की पत्तियों पर बर्फ की परत जमने से किसानों को भारी नुकसान हुआ था। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई।