Delhi NCR Aaj Ka Mausam: झुलसा देने वाली गर्मी की शुरुआत, कब होगी शहर में बारिश? जानें दिल्ली एनसीआर में मौसम का

Delhi NCR Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली एनसीआर में मौसम विभाग ने लू चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मंगलवार को हल्की बारिश या बौछार होने की संभावना जताई है। आइए आपको इस बीच बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल-

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi NCR Main: दिल्ली एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है। आसमान से बरस रही आग के कारण दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर का तापमान 40 के पार जा सकता है। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर का तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस से बीच है। झुलसा देने वाली गर्मी के बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में लू (Heatwave) का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली में 25 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस पूरे हफ्ते मौसम का हाल ऐसा ही बना रहेगा, लेकिन एक दिन यानी मंगलवार को शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बौछार होने की संभावना है, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिलेगी। आइए IMD के इस पूर्वानुमान के बाद आपको बताएं कैसा रहेगा आज शहर में मौसम का हाल...

Delhi NCR Weather Today

झुलसा देने वाली गर्मी से परेशान आमजन

दिल्ली का तापमान

दिल्ली के तापमान की बात करें तो शहर का तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री था, वहीं आज शहर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री है और अधिकतम तापमान 38 डिग्री है। शनिवार की तुलना में रविवार के न्यूनतम और अधिकतम दोनों में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार पूरे सप्ताह लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी के जूझना पड़ेगा। आने वाले दिनों में शहर का तापमान 40 के पार चला जाएगा। साथ ही लू के चलने के कारण लोगों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

End of Feed