Delhi-NCR Weather and AQI: दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में बरकरार, राजधानी का एक्यूआई 300 के पार; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather and AQI: दिल्ली में कड़ाके की ठंड 15 नवंबर से पड़ने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच शहर की हवा बहुत खराब श्रेणी में बरकरार है। न केवल दिल्ली बल्कि एनसीआर क्षेत्रों की आबोहवा भी बिगड़ी हुई है।

Delhi Weather and AQI: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में बरकरार है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, शहर का एक्यूआई 300 से अधिक बना हुआ है। दिवाली के बाद दिल्ली का एक्यूआई 389 पहुंच गया था। 7 दिन के बाद शहर का एक्यूआई 350 के नीचे दर्ज किया गया है। प्रदूषण की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार द्वारा कई कमद उठाए जा रहे हैं। लेकिन इसका असर कम ही दिख रहा है। तमाम कोशिशों के बाद भी दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है। प्रदूषण तो प्रदूषण दिल्ली के मौसम के मिजाज भी कुछ सही नजर नहीं आ रहे हैं। सुबह-शाम की ठंड के बीच दिन में धूप खिली होने से हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है।

Delhi-NCR Weather and AQI.

दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में बरकरार

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली के न्यूनतम तापमान में कमी आई है। लेकिन दिन के समय होने गर्मी का दौर अभी भी जारी है। बीते दिनों में न्यूनतम तापमान 17 तक पहुंचा गया था। लेकिन अब शहर का न्यूनतम तापमान 18-19 के बीच दर्ज किया जा रहा है। अधिकतम तापमान 32-33 के बीच बना हुआ है। बताया जा रहा है कि 16 नवंबर तक इसमें उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। दिल्ली से सटे एनसीआर क्षेत्रों की स्थिति भी ऐसी ही बनी हुई है। एनसीआर क्षेत्रों में भी कड़ाके की ठंड की शुरुआत 15 नवंबर के बाद होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

End of Feed