दिल्ली

Delhi-NCR Weather and AQI: दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में बरकरार, राजधानी का एक्यूआई 300 के पार; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather and AQI: दिल्ली में कड़ाके की ठंड 15 नवंबर से पड़ने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच शहर की हवा बहुत खराब श्रेणी में बरकरार है। न केवल दिल्ली बल्कि एनसीआर क्षेत्रों की आबोहवा भी बिगड़ी हुई है।

Image

दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में बरकरार

Delhi Weather and AQI: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में बरकरार है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, शहर का एक्यूआई 300 से अधिक बना हुआ है। दिवाली के बाद दिल्ली का एक्यूआई 389 पहुंच गया था। 7 दिन के बाद शहर का एक्यूआई 350 के नीचे दर्ज किया गया है। प्रदूषण की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार द्वारा कई कमद उठाए जा रहे हैं। लेकिन इसका असर कम ही दिख रहा है। तमाम कोशिशों के बाद भी दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है। प्रदूषण तो प्रदूषण दिल्ली के मौसम के मिजाज भी कुछ सही नजर नहीं आ रहे हैं। सुबह-शाम की ठंड के बीच दिन में धूप खिली होने से हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है।

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली के न्यूनतम तापमान में कमी आई है। लेकिन दिन के समय होने गर्मी का दौर अभी भी जारी है। बीते दिनों में न्यूनतम तापमान 17 तक पहुंचा गया था। लेकिन अब शहर का न्यूनतम तापमान 18-19 के बीच दर्ज किया जा रहा है। अधिकतम तापमान 32-33 के बीच बना हुआ है। बताया जा रहा है कि 16 नवंबर तक इसमें उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। दिल्ली से सटे एनसीआर क्षेत्रों की स्थिति भी ऐसी ही बनी हुई है। एनसीआर क्षेत्रों में भी कड़ाके की ठंड की शुरुआत 15 नवंबर के बाद होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

दिल्ली का एक्यूआई

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 334 दर्ज किया गया था। तो एक सप्ताह बाद 350 के नीचे दर्ज किया गया है। वहीं आज की बात करें तो सोमवार, 11 नवंबर को शहर का एक्यूआई 346 दर्ज किया गया है। कल की तुलना में आज एक्यूआई में 12 अंक की बढ़ोतरी देखी गई है। स्थिति को देखते हुए आने वाले दिनों में दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से राहत मिलने का आसार कम है। हवा की गति बढ़ने और गर्म मौसम को शहर की हवा खराब होने का कारण माना जा रहा है।

एनसीआर क्षेत्रों का एक्यूआई

एनसीआर क्षेत्रों की बात करें तो गुरुग्राम का एक्यूआई 260, फरीदाबाद 122, गाजियाबाद 232, नोएडा 220, ग्रेटर नोएडा 249 दर्ज किया गया है। फरीदाबाद का एक्यूआई मध्यम श्रेणी में बना हुआ है। वहीं अन्य सभी शहरों के एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किए जा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article