Delhi-NCR Weather and AQI: दिल्ली एनसीआर में सांसों का संकट, 369 पहुंचा शहर का एक्यूआई; जानें कैसा रहेगा आज मौसम

Delhi-NCR Weather and AQI: दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। राजधानी की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। आने वाले दिनों में हवा के और खराब होने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 15 नवंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है।

Delhi-NCR Weather and AQI: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में रविवार सुबह 6.30 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 361 दर्ज किया गया, जो खतरनाक श्रेणी में आता है। 9 बजे के ताजा अपडेट के अनुसार, राजधानी का एक्यूआई बढ़कर 369 हो गया है। वहीं दिल्ली एनसीआर की आबोहवा भी खराब ही दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में इसके और खराब होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम में बदलाव के साथ आने वाले दिनों में प्रदूषण और बढ़ेगा। इस बीच दिल्ली के न्यूनतम तापमान में कमी देखी जा रही है। शहर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री बना हुआ है। तापमान में कमी आने के कारण शहर में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है।

Delhi weather, AQI update

दिल्ली वेदर अपडेट

दिल्ली एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण

दिल्ली से सटे एनसीआर क्षेत्रों में भी प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनूसार, फरीदाबाद का एक्यूआई 193, गुरुग्राम का 255, गाजियाबाद का 310, ग्रेटर नोएडा का 249 और नोएडा का 300 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया है। वहीं दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में औसत एक्यूआई 369 दर्ज किया गाय है। लेकिन दिल्ली के तीन इलाके ऐसे हैं, जहां का एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया है। इसमें नेहरू नगर में सबसे अधिक 431, आनंद विहार में 424, और रोहिणी में 402 एक्यूआई बना हुआ है।

End of Feed