Delhi Weather Update: दिवाली पर दिल्ली में तेज धूप खिली रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 31 अक्टूबर को राजधानी में तेज धूप होने से गर्मी का एहसास बना रहेगा। बुधवार 30 अक्टूबर को दिल्ली का तापमान करीब 36 डिग्री रहा। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सिल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक बना रहेगा। आइए जानें आज दिवाली पर कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
आज दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज दिवाली पर दिल्ली वालों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। 31 अक्टूबर गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में तेज धूप रहेगी। हालांकि, गुरुवार की सुबह में थोड़ी धूंध होने की भी संभावना है।
आज नहीं गर्मी से राहत
मौसम विभाग के मुताबिक आज आसमान साफ रहेगा। इस दिन ज्यादातर तापमान 36 डिग्री सिल्सियस और कम से कम तापमान 21 डिग्री तक बना रहेगा। विभाग के अनुसार दिल्ली में नंबर माह के शुरुआत में भी गर्मी झेलनी पड़ सकती है।
शाम के समय तापमान में गिरावट
आज दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है। वहीं सुबह के समय 5km प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहने से मौसम अच्छा रहेगा। लेकिन, फिर धीरे-धीरे धूप निकलेगी। लेकिन, रात के समय एक तो डिग्री तापमान में गिरावट आने की भी संभावना है। विभाग के अनुसार अगले 6 दिनों तक दिल्ली में मौसम ऐसा ही रहने वाला है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
