Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मानसून आया तो लेकिन बारिश नहीं हुई। मानसून के मौसम में भी लोगों को उमस भरी गर्मी से जुझना पड़ रहा है। 49-50 डिग्री सेल्सियस की गर्मी झेलने के बाद दिल्ली के लोगों से 38 डिग्री की गर्मी बर्दास्त नहीं हो रही है। उमस होने के कारण गर्मी सहना मुश्किल हो रहा है। घर से बाहर निकलते ही लोग पसीनों में तरबतर हो रहे हैं। वेट बल्ब तापमान 32 से अधिक होने पर गंभीर माना जाता है। ऐसी स्थिति में दिल्ली का तापमान 35-38 के बीच बना हुआ है। इसलिए दिल्ली की उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है।
दिल्ली में बारिश कब होगी
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर अपडेट जारी किया था, जिसमें 21 से 23 तक झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई थी। बता दें कि पिछले दिनों येलो और ऑरेंज अलर्ट के बाद भी दिल्ली में बारिश नहीं हुई थी। बारिश तो दूर बूंदाबांदी के लिए भी लोग तरसने लगे थे। दिल्ली के लोग अच्छी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद लोगों का सवाल अभी भी यही है कि क्या आज दिल्ली में बारिश होगी?
क्या दिल्ली में आज बारिश होगी
मौसम विभाग ने बीते दिनों 21 जुलाई से 23 जुलाई तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई थी। लेकिन आईएमडी की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, आज यानी रविवार 21 जुलाई को शहर में बादल छाए रहेंगे। उमस भरी तेज गर्मी होगी और दोपहर तक में धूप भी खिल सकती है। लेकिन इस बीच दिल्ली में बारिश होने की आज कोई उम्मीद नहीं है।
कब मिलेगी उमस भरी गर्मी से राहत
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कल यानी 22 जुलाई से तीन दिन तक दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश को येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार, दिल्ली में 22 से 24 जुलाई तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे।
एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम
नोएडा-गाजियाबाद में उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही है। आने वाले दिनों में भी लोगों को उमस भरी तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। शहर में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। हल्की हवाएं चलने की संभावना है। लेकिन बता दें कि आज मौसम विभाग ने शहर में बारिश होने की कोई संभावना नहीं जताई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
