Delhi-NCR Ka Mausam 31-May-2025: दिल्ली-एनसीआर में वीकेंड पर तेज हवाओं के साथ गरजेंगे मेघ, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 31-May-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, वीकेंड पर आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। आईएमडी की मानें तो आगामी दिनों में भी यहां मौसम ऐसे ही सुहावना बना रहेगा।

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 31-May-2025: दिल्ली-एनसीआर में इस साल मई के कुछ दिनों को हटाकर यहां गर्मी न के बराबर रही है। बीते सालों की तुलना में इस साल मई का महीना ठंडा ही रहा है। न इस दौरान ज्यादा दिन लू का असर देखने को मिला है और न ही सही तरीके से भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिला है। जैसे ही दिल्ली-एनसीआर में पारा 40 के पार गया है उसके कुछ दिनों में मौसम ने इस प्रकार यू-टर्न मारा की बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहावना हो गया और साथ ही साथ गर्मी को भी अधिक बढ़ने नहीं दिया। इस बीच देश में मानसून की एंट्री भी समय से पहले हो गई है। कुछ ही दिनों में पूरे देश में मानसूनी बारिश का असर का देखने को मिलेगा और गर्मी की पूरी तरह से छुट्टी हो जाएगी।

Delhi-NCR Weather

दिल्ली-एनसीआर में वीकेंड पर तेज हवाओं के साथ गरजेंगे मेघ

दिल्ली का मौसम अपने ही रिकॉर्ड तोड़े जा रहा है। जानकारी के अनुसार, करीब 125 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है कि दिल्ली का अधिकतम तापमान मई के महीने में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यहां तेज हवाओं और बारिश का दौर अभी भी जारी है। बीते दिनों तेज ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश के बाद से दिल्ली और एनसीआर क्षेत्रों का मौसम सुहावना बना हुआ हैं। हालांकि दोपहर के समय उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन शाम होते ही हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो जाता है। इस बीच मौसम विभाग ने आज और कल यानी वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा छुट्टी के दिन मौसम का हाल

End of Feed