दिल्ली

Delhi-NCR Ka Mausam 21-May-2025: दिल्ली में बदले मौसम के मिजाज, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया Alert

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-May-2025 नोएड, गाजियाबाद, गुरुग्राम, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई है। यहां तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बारिश की बौछार होने का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Image

दिल्ली में बदले मौसम के मिजाज

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) : दिल्ली-एनसीआर का मौसम अजब-गजब चाल चल रहा है। यहां दिन के समय तेज गर्मी पड़ रही है तो वहीं शाम होते-होते मौसम बदलने लगता है। रात में तेज हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो रहा है। इस दौरान शहरों का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री के कम दर्ज किया जा रहा है, लेकिन उमस वाली गर्मी निवासियों के लिए परेशानी बनी हुई है। इसे 10 मिनट भी सहना लोगों के लिए मुश्किल होने लगा है। तपती धूप और उमस वाली गर्मी में लोग 5 मिनट के लिए भी घरों से बाहर नहीं जाना चाहते हैं। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

दिल्ली में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि राजधानी में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। बारिश और तेज हवाओं से तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। आईएमडी की मानें तो दिल्ली में 25 मई तक मौसम के मिजाज ऐसे ही बन रहेंगे। दिन के समय गर्मी और रात में मौसम सुहावना हो जाएगा। मौसम गतिविधियों को देखते हुए आगामी दिनों में लू चलने की कोई आशंका नहीं है।

एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगा। साथ ही आज इन दोनों शहरों में किसी भी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। शहर को आईएमडी ने ग्रीन जोन में रखा है। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। वहीं अगर बात करें नोएडा और गाजियाबाद की तो आज मौसम विभाग ने दोनों जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों शहरों का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बारिश के बाद तापमान में कमी आ सकती है। लेकिन उसके बाद लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article