बिगड़ी Delhi-NCR के मौसम की चाल, दिन में उमस वाली गर्मी तो रात में तेज हवाएं, 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-May-2025 नोएडा गाजिायबाद गुरुग्राम और फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में मौसम की चाल बदली हुई है। यहां तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। बताया जा रहा है कि आने वाले रविवार तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा): दिल्ली-एनसीआर में मौसम की चाल बदली हुई है। यहां दोपहर में तेज धूप खिली रही है और सुबह-शाम में तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में भी दिल्ली का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दोपहर के समय तेज चिलचिलाती धूप और उमस से दिल्ली के लोग पसीने में तरबतर नजर आएंगे। लेकिन केवल दिल्ली का मौसम ही नहीं बल्कि उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी मौसम की चाल बिगड़ी हुई नजर आ रही है। यहां कभी अचानक गर्मी बढ़ जाती है तो कभी बेमौसम बारिश से गर्मी से राहत मिलती है।

Delhi Weather Today

बिगड़ी Delhi-NCR के मौसम की चाल

उत्तर भारत का मौसम ही नहीं पूरा मई महीना रहस्य बन गया है। आमतौर पर मई के महीने में लू और भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिलता था, लेकिन इस साल मई के महीने में बेमौसम झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। एक्टिव हुए नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है। स्थिति को देखते हुए आगामी दिनों में लू चलने की संभावना भी कम ही नजर आ रही है। यहां तापमान 40 डिग्री के नीचे दर्ज किया जा रहा है। स्थिति को देखते हुए आगामी दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर का तापमान 40 के पार जाने की कम ही उम्मीद है। जून के अंत तक मानसून की शुरुआत हो जाएगी।

End of Feed