Delhi-NCR Aaj ka Mausam: बेसब्री से मानसून की राह देख रहे दिल्लीवालों का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि जल्द ही राजधानी में मानसून की दस्तक होने वाली है। मौसम विभाग ने मानसून के दिल्ली में एंट्री लेने की तारीख बता दी है। मानसून की एंट्री से दिल्ली का मौसम खुशनुमा हो जाएगा। झमाझम बारिश होने से भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे शहरवासियों को राहत मिलेगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल और मानसून की एंट्री दिल्ली में किस दिन होगी।
दिल्ली में मौसम का हाल
दिल्ली में कब आएगा मानसून
यूपी, बिहार, राजस्थान में मानसून ने दस्तक दे दी है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून तेजी से दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की ओर बढ़ रहा है। मानसून की रफ्तार देखते हुए मौसम विभाग ने बताया कि आगामी दो से तीन दिनों में यानी 22 जून तक राजधानी दिल्ली में मानसून दस्तक देगा और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।
दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आज तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि आगामी दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। उसके बाद मानसून की दस्तक के साथ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू होगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बीते दिनों से तेज हवाओं के साथ बीच-बीच में हल्की बारिश होने से तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। आगामी दिनों में भी मौसम की चाल ऐसी ही बनी रहेगी।
एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल
दिल्ली के साथ एनसीआर क्षेत्रों में भी मौसम की चाल बदली हुई है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर जिले में मौसम सुहावना बना हुआ है। आईएमडी ने गुरुग्राम और फरीदाबाद में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। वहीं गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर को ग्रीन जोन में रखा है। आज शहर में किसी भी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन हवाओं के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि नोएडा और गाजियाबाद दोनों में ही 21 जून से भारी बारिश का दौर शुरू होगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
