Delhi-NCR Weather Today 19 May 2025: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बरसेगा पानी, 6 दिन बारिश का अलर्ट, फिर उमस करेगी परेशान

Delhi-NCR Ka Musam, दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा, लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार रात तेज हवाओं और हल्की बारिश के बाद से मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आगामी 6 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश का मौसम ठंडा बना रहेगा।

Delhi-NCR Ka Musam: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की शुरुआत ही ठंडी हवाओं के साथ हुई है। बता दे कि रविवार देर रात चली तेज हवाओं के बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद से दिल्ली-एनसीआर के उमस बढ़ने लगी। यहां उमस वाली गर्मी में लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। दिन हो या रात बिना एसी के काम नहीं चल रहा। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार रात बदले मौसम के लोगों को कुछ राहत मिली है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में भी शहर का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली में आगमी 6 दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं एनसीआर क्षेत्र में भी 19 से 24 मई के बीच बारिश होने की उम्मीद है।

Delhi-NCR Weather

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बरसेगा पानी

दिल्ली में आज मौसम का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम की चाल बदल गई है। यहां मौसम विभाग ने आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज शहर में तेज झोकेदार हवाएं चलेंगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बता दें कि रविवार रात तेज हवाएं चलने से सोमवार सुबह शहर का मौसम ठंडा और सुहावना हो गया है। दोपहर तक तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास होगा, लेकिन शाम होते-होते मौसम फिर सुहावना हो जाएगा।

End of Feed