दिल्ली

Delhi-NCR Weather 18 May 2025: दिल्ली-एनसीआर में आंधी के साथ बरसेगा पानी, जानें 23 मई तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18 May 2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम दिन के समय गर्म और शाम होते-होते सुहावना होने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने आगामी दिनों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

Image

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18 May 2025: दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ दिनों ने मौसम की चाल बदली हुई है। यहां उमस वाली गर्मी शुरु हो गई है। सुबह और दिन के समय लोगों को चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शाम होते ही मौसम में थोड़ा सुधार होने लगता है, क्योंकि शाम के समय दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और आंधी से मौसम सुहावना होने लगता है। मौसम विभाग ने बीते दिनों की तरह ही आज भी दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में धूप खिल गई है। दिन चढ़ने के साथ धूप भी तेज होती जाएगी। गर्मी, धूप और उमस से दिल्ली के लोगों को परेशान होता देखा जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने आज दिल्ली में आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। दिल्ली के कुछ इलाकों में धुल भरी आंधी भी चलेगी। साथ ही साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की उम्मीद है। हवाएं चलने से गर्मी से कुछ राहत मिलती है, लेकिन हवाओं के बंद होते ही उमस वाली गर्मी से लोग पसीना-पसीना होने लगते हैं। आज के तापमान की बात करें तो दिल्ली में शनिवार की तुलना में आज अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। शाम के समय तापमान में कमी आने की उम्मीद है।

एनसीआर में कैसा रहेगा आज मौसम

दिल्ली से सटे गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोनों शहरों में आज आंधी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। यहां अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। वहीं दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद में कल यानी 20 मई, सोमवार को हल्की बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 44 डिग्री रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 और 26 डिग्री तक रहेगा। दोनों शहरों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 19 मई को दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा की तरह यहां भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

आगामी दिनों में कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आगमी दिनों में भी मौसम की चाल ऐसी ही बनी रहेगी। यहां दिन में गर्मी और शाम होते-होते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में 19 मई से 23 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बता दें कि इस दौरान शहरों का तापमान 40 या उससे कम रहने का अनुमान लगाया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article