Delhi-NCR Ka Mausam 18-AUG-2025: दिल्ली-एनसीआर हल्की बारिश का दौर जारी, उमस कर सकती है परेशान

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18-AUG-2025 नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश का दौर जारी है, लेकिन इस दौरान उमस से राहत नहीं मिल रही है। तापमान बढ़ने के साथ उमस वाली गर्मी भी बढ़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली और उससे सटे एनसीआर क्षेत्रों में एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18-AUG-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम अभी सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई हैं। बीते कुछ दिनों से दिल्ली में हल्की बारिश हो रही है। कहीं-कहीं बारिश की फुहार देखने को मिल रही है। सोमवार को सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई है। भले ही दिल्ली-एनसीआर में मौसम थोड़ा सुहावना बना हुआ है, लेकिन उमस से अभी भी राहत नहीं मिल रही है। दोपहर के समय उमस अधिक महसूस हो रही है। बादलों की आवाजाही के बीच खिली धूप तापमान बढ़ा रही है। आइए अब जानें कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

Delhi.

दिल्ली-एनसीआर हल्की बारिश का दौर जारी (फोटो- टाइम्स नाउ नवभारत)

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में भले ही बारिश का दौर जारी है और आगामी दिनों में भी जारी रहने की संभावना है, लेकिन इससे उमस पर कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है, क्योंकि यहां लोगों को उमस से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 21 अगस्त तक बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। इस बीच हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। आज भी मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इससे लोगों को कुछ देर की राहत मिल सकती है। शहर के तापमान की बात करें को अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

End of Feed