Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई के बाद गर्मी और उमस की वापसी हुई है। तापमान बढ़ने के साथ यहां लोगों को चिलचिलाती धूप और चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली का तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए आगामी दिनों में बारिश की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से न दिन में चैन है और न ही रात में राहत मिल रही है। गर्मी से यहां लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल।
दिल्ली में उमस और गर्मी से बेहाल लोग
दिल्ली में 8 सितंबर से बारिश की एक बूंद भी नहीं टपकी है। यहां तेज धूप खिल रही है और उमस भरी गर्मी से लोगों बेहाल नजर आ रहे हैं। दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो 21 अगस्त तक दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिल्ली में बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप खिली रहेगी।
एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल
दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दिल्ली की तरह ही इन सभी शहरों को भी ग्रीन जोन में रखा गया है। बारिश की कमी के कारण इन सभी शहरों में उमस भरी गर्मी बढ़ रही है। तेज धूप के बीच उमस से लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम और फरीदाबाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहें और तेज धूप खिली रहेगी। यहां न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री तक रह सकता है। वहीं गाजियाबाद और नोएडा में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक रह सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
