Delhi-NCR Ka Mausam 08-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, उमस और गर्मी से परेशान लोग, छिटपुट बारिश के आसार

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08-Sep-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने लगा है। यहां तेज धूप खिलती है, फिर अचानक काले बादल आते हैं और कुछ मिनट बरस के चले जाते हैं। कुछ मिनटों की इस बारिश और तेज खिली धूप के कारण शहर में उमस और गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने लगा है। यहां मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। तेज धूप के खिलते ही काले बादल छा जाते हैं। कुछ मिनटों की बारिश होती है और फिर आसमान साफ हो जाता है। इससे शहर में उमस और गर्मी बढ़ने लगती है। दिल्ली-एनसीआर में तापमान बढ़ने लगा है। हर पल बदल रहे इस मौसम में वायरल और जुकाम के मामले भी बढ़ने लगे है। आगामी दिनों में भी शहर का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल-

Delhi-NCR Weather

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम (Photo- Times Now Navbharat)

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कभी धूप तो कभी कालें बादल छाए हुए हैं। बादलों की आवाजाही में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो रही है, जिससे उमस बढ़ रही है और गर्मी महसूस की जा रही है। दिल्ली में बारिश की कमी होने से तापमान बढ़ने लगा है। साथ ही बाढ़ का खतरा भी कम हो गया है। यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे कम होता दिख रहा है। आगामी दिनों में स्थिति में और सुधार होने की संभावना है।

End of Feed