Delhi-NCR Ka Mausam 07-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में खिली तेज धूप, थमा बारिश का दौर, फिर होगी गर्मी की शुरुआत

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 07-Sep-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर मानसून विदाई की ओर आगे बढ़ने लगा है। शहर में बारिश का दौर अब थमने लगा है। बारिश कम होने के साथ तापमान में वृद्धि होगी और दिल्ली वासियों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 07-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। यहां बीते दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद अब मूसलाधार वर्षा का सिलसिला थमने लगा है। दिल्ली-एनसीआर में अब अधिकतम तापमान एक बार फिर बढ़ेगा और लोगों को उमस के साथ गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दो दिनों में तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। लेकिन इस बीच शहर के कुछ हिस्सों में रिमझिम बारिश या बारिश की बौछार होने की संभावना है। शनिवार को शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी। हालांकि, इसे लेकर मौसम विभाग न कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा मौसम का हाल -

Delhi.

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल (फोटो- टाइम्स नाउ नवभारत)

दिल्ली में थमने लगा बारिश का दौर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश का दौर थमने लगा है। यहां तेज धूप खिलने लगी है और बारिश में कमी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आगामी दिनों में बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। कहीं एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दिल्ली से अब मानसून की विदाई होने लगी है। काले बादलों की आवाजाही का सिलसिला भी थमने लगा है। शहर में अब तेज धूप खिली रहेगी, जिसके चलते तापमान में वृद्धि होगी। लोगों को गर्मी और उमस की मार झेलनी पड़ेगी। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

End of Feed