दिल्ली

Delhi-NCR Ka Mausam 06-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में थमा बारिश का दौर, अब बढ़ेगा तापमान, उमस और गर्मी करेगी बेहाल

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06-Sep-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली और उससे सटे एनसीआर क्षेत्रों में अब बारिश का दौर थमने लगा है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश या बारिश की बौछार पड़ने की संभावना जताई है। आईएमडी की मानें तो दिल्ली में हो रही भयंकर बारिश से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं बारिश न होने से तापमान में वृद्धि होगी, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा।

Image

दिल्ली-एनसीआर का मौसम (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के कारण यहां सड़कें तालाब बनी हुई है। कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। यमुना का जलस्तर भी बढ़ने के कारण दिल्ली के कई पॉश एरिया तक पानी पहुंच गया है। दो दिन पहले हुई बारिश के कारण कश्मीरी गेट, सिविल लाइन और मजनू का टीला जैसे कई इलाकों में पानी बाढ़ का पानी भर गया था। यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए किनारे पर बसे इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। शहर में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आगामी दिनों में दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

दिल्ली में भयंकर बारिश से राहत

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में तबाही वाली बारिश से थोड़ी राहत मिलने वाली है। आगामी दिनों में तेज बारिश के आसार नहीं है, लेकिन हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। आज (6 सितंबर 2025) की बात करें तो शहर में आज कहीं भी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पूरी दिल्ली को ग्रीन जोन में रखा गया है। इस दौरान कहीं-कहीं बारिश की बौछार की संभावना है। मौसम विभाग मौसमी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, अचानक आए बदलाव के संबंध में समय-समय पर अपडेट किया जाता रहेगा।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। तेज धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान में वृद्धि होगी और उमस वाली गर्मी भी बढ़ेगी। तापमान की बात करें तो आज शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रह सकता है।

एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली से सटे गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में भी आज बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन तेज बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस बीच दोनों शहरों का अधिकतम तापमान क्रमशः 33 और 35 डिग्री रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

गुरुग्राम और फरीदाबाद की बात करें तो आज इन दोनों शहरों में भी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रह सकता है। आगामी दिनों में भी यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article