Delhi-NCR Weather Forecast: कड़ाके की ठंड की फिर होगी दस्तक, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi-NCR Weather Forecast: दिल्ली में रविवार को बारिश के बाद अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना नहीं है। जिसके बाद शीतलहर और ठंड में फिर से इजाफा होगा। आइए जानते हैं कि अगले पांच दिन कैसा मौसम रहने वाला है।

Delhi-NCR Weather Forecast Today in Hindi: दिल्ली में रविवार पूरे दिन बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिसके बाद मौसम में फिर से बदलाव होगा। ठंड और शीतलहर की वापसी होगी और सुबह के समय कोहरा भी छाया रहेगा। अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं दिख रही है। आज की बारिश से तापमान में गिरावट होने के भी आसार हैं। दिल्ली में 9 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री के अंदर ही रहने वाला है। 7 फरवरी के बाद दिल्ली में सर्द हवाएं चलने की भी संभावना जताई जा रही है। आइए जानते हैं कि अगले पांच दिन मौसम के मिजाज कैसे होंगे।

Delhi weather

दिल्ली में अगले 5 दिन मौसम का हाल

4 फरवरी के बाद बदलेगा मौसम

दिल्ली में 4 फरवरी के बाद मौसम फिर से यूटर्न लेने वाला है। रविवार को बारिश के बाद फिर से ठंड की दस्तक होगी। रविवार को अधिकतर इलाकों में हल्की बारिश होगी। इस दौरान बादलों की गरज भी सुनने को मिल सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी परेशान कर सकती है। 5 फरवरी को बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान धूप-छांव का खेल भी देखने को मिल सकता है। सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक रह सकता है।

End of Feed