Delhi Weather Forecast: दिल्ली-NCR में सर्द हवाओं का डेरा, बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Forecast: राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ आंशिक बारिश का अनुमान जताया जा रहा है।

Delhi weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सोमवार रात हुई बूंदाबांदी के बाद दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखा जा रहा है। हालांकि मौसम साफ है, लेकिन गुरुवार को ठंडी हवाओं के बीच एक बार फिर कड़ाके की सर्द का एहसास हो रहा है। बुधवार को बादलों की आवाजाही के बीच सूरज की तपिश भी महसूस की गई और दोपहर होते ही लोगों को गर्मी का भी एहसास होने लगा। हालांकि, बुधवार को हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी। फिलहाल गुरुवार को दिल्ली-नोएडा क्षेत्र में आसमान को कल से ही घने बादलों ने घेर रखा है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है। कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश भी हुई है। स्काईमेट के मुताबिक, गुरुवार की सुबह हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अब कमजोर हो रहा है। इसकी वजह से हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं।

Delhi weather Forecast

दिल्ली में बारिश का अलर्ट

इतना रहेगा तापमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार रात कई जगहों पर हल्की बारिश हुई और कुछ जगहों पर बौछारे भी पड़ी। इससे तापमान सामान्य से ज्यादा करीब 28.1 डिग्री रहा। वहीं, बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य था। इससे आज सर्दी का एहसास कम हो रहा है। हालांकि, बादलों के छाए रहने से हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में अधिकतम तापमान और कम होकर 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी कम होकर 11 डिग्री पर आ सकता है। वहीं, 23 से 24 फरवरी के अधिक अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री तक रह सकता है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा। इसके बाद 25 से 26 जनवरी के बीच कभी आंशिक तो कभी घने बादल दिखाई देंगे। अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 13 डिग्री तक रह सकता है।

End of Feed