Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में अगले हफ्ते से बदलेगा मौसम, ठंड के साथ होगी नवंबर की शुरुआत

Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में अगले हफ्ते से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि नवंबर की शुरुआत ठंड के साथ होने वाली है। इसका असर भी दिखना शुरू हो गया है। दिल्ली एनसीआर में अब सुबह के समय हल्की ठंडक का एहसास होता है।

Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दिल्ली एनसीआर में अब तक अक्टूबर का महीना उमस भरा रहा है, लेकिन अब उमस के दिन ढलने वाले हैं और कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले हफ्ते से दिल्ली एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलेगा और ठंड दस्तक देगी, जिससे उमस से तो राहत मिल जाएगी, लेकिन ठंड का प्रकोप दिखेगा।

delhi weather

फाइल फोटो।

तापमान आएगा और नीचे

मौसम विभाग ने कहा कि अक्टूबर खत्म होते ही दिल्ली का पारा और गिरेगा और तापमान में गिरावट होने की वजह से ठंड बढ़ेगी। बताया गया है कि इस बार दिल्ली में अच्छी सर्दी पड़ेगी और पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड टूट सकता है। हालांकि, ऐसी ठंड झेलने के लिए अभी कुछ दिनों तक और इंतजार करना होगा।

End of Feed