Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दिल्ली एनसीआर में अब तक अक्टूबर का महीना उमस भरा रहा है, लेकिन अब उमस के दिन ढलने वाले हैं और कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले हफ्ते से दिल्ली एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलेगा और ठंड दस्तक देगी, जिससे उमस से तो राहत मिल जाएगी, लेकिन ठंड का प्रकोप दिखेगा।
तापमान आएगा और नीचे
मौसम विभाग ने कहा कि अक्टूबर खत्म होते ही दिल्ली का पारा और गिरेगा और तापमान में गिरावट होने की वजह से ठंड बढ़ेगी। बताया गया है कि इस बार दिल्ली में अच्छी सर्दी पड़ेगी और पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड टूट सकता है। हालांकि, ऐसी ठंड झेलने के लिए अभी कुछ दिनों तक और इंतजार करना होगा।
दिल्ली की आबोहवा हुई खराब
इधर, राजधानी दिल्ली में आज ज्यादातर इलाके में एयर क्वालिटी बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है, लेकिन कुछ ऐसे इलाके हैं, जहां पर हवा जहरीली हो चुकी है। जहांगीरपुरी और आनंद विहार में AQI 400 से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली के तमाम इलाके जैसे बवाना द्वारका, पूसा, शादीपुर, पटपड़गंज, ओखला, यहां पर AQI 300 से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
