दिल्ली में आज का मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पूरा दिन बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। सुबह की शुरुआत दिल्ली के कई इलाकों में बारिश की बौछार के साथ हुई है। इसके अलावा दिन के समय कई स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। बारिश से शहर के तापमान में गिरावट आएगी और ठंडक बढ़ेगी। इससे प्रदूषण में कमी आएगी।
गाजियाबाद में बारिश
मार्च महीने की शुरुआत गाजियाबाद में आज बारिश के साथ हुई है। गुरुवार से ही गाजियाबाद में बारिश का सिलसिला जारी है। कभी बारिश की बौछार तो कभी बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार शाम कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की। देर रात भी कई इलाकों बारिश हुई। उसके बाद आज, शनिवार 1 मार्च को सुबह की शुरुआत शहर में हल्की बारिश के साथ हुई है। बता दें कि मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए मौसम विभाग ने गाजियाबाद में आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में भी गाजियाबाद में बारिश की संभावना जताई गई है।
गौतमबुद्धनगर में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने गाजियाबाद में आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तो वहीं गौतमबुद्धनगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि गौतमबुद्धनगर में आज, तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूरे दिन शहर के आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। इसका असर शहर के तापमान पर भी देखने को मिलेगा। शहर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तो अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक रह सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
