Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के मौसम में ठंडक का एहसास, इस दिन से फिर चढ़ेगा पारा, गर्मी की होगी दस्तक

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बीते दिनों हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां तेज हवाओं और बारिश के कारण ठीक ठाक ठंडक हो रही है। बादलों की आवाजाही लगी हुई है। मौसम विभाग की मानें दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसे ही सुहावना बना रहेगा। मौसम में ठंडक होने के कारण लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है। लेकिन उसके बाद 7 मार्च से गर्मी की दस्तक होगी और तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान फिर एक बार 29 डिग्री के पार जाएगा। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी। हालांकि इस दौरान एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। बताया जा रहा है कि इसका सबसे अधिक असर उत्तर भारत और पश्चिमी भारत पर देखने को मिलेगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

Delhi.

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में बीते दिनों हुई बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह के समय हल्की ठिठुरन महसूस की जा रही है। मानों सर्दियां वापस आ गई हो। लोगों को सुबह के समय फिर जैकेट, शॉल आदि में देखा जा रहा है। रविवार यानी आज राजधानी में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। हवाओं के कारण शहर के मौसम में ठंडक बनी रहेगी। बादलों की आवाजाही का सिलसिला जारी रहेगा और कहीं-कहीं बारिश या हल्की बौछार हो सकती है। शहर के तापमान की बात करें तो आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

End of Feed