Delhi NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण रोकने के लिए सरकार का नया एक्शन प्लान, चलेगा ये अभियान

दिल्ली-एनसीआर की हवा को साफ करने के लिए सरकार ने नया एक्शन प्लान बनाया है। सड़क की धूल से लेकर कारखानों के धुएं तक, हर स्तर पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Delhi NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर की हवा को साफ करने के लिए अहम बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्र सरकार ने की, जिसमें दिल्ली सरकार, एनसीआर के राज्यों और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी एजेंसियों ने हिस्सा लिया। बैठक का मकसद प्रदूषण रोकथाम और नियंत्रण के लिए चल रही तैयारियों की समीक्षा करना था। बैठक में सबसे पहले उद्योगों और कारखानों से निकलने वाले धुएं पर नजर रखने के लिए ऑनलाइन कंटीन्यूस एमिशन मॉनिटरिंग स्टेशन लगाने और उनकी निगरानी पर चर्चा हुई। इसके अलावा, प्रदूषण नियंत्रण उपकरण लगाने और कचरे के सुरक्षित निस्तारण को लेकर इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट प्लान पर जोर दिया गया।

बैठक की तस्वीर

सड़क की धूल और कचरे को कम करने के लिए मैकेनाइज्ड रोड स्वीपर मशीनों की संख्या बढ़ाने का फैसला भी चर्चा का हिस्सा रहा। विशेषज्ञों का मानना है कि सड़क पर जमा धूल प्रदूषण का बड़ा कारण है, और इसे नियंत्रित करना बेहद जरूरी है। बैठक में यह भी तय हुआ कि दिल्ली और एनसीआर में हरियाली बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान को मिशन मोड में चलाया जाएगा। इसके तहत ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे, ताकि लंबे समय तक प्रदूषण पर लगाम लगाई जा सके।

End of Feed