दिल्ली

दिल्ली-NCR में फिर सांसों पर संकट, जहरीली हवा ने बढ़ाई चिंता, GRAP-1 लागू; इन चीजों पर लगा प्रतिबंध

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर की हवा फिर से जहरीली होने लगी है। लगातार बिगड़ती एक्यूआई के कारण राजधानी क्षेत्र में फिर GRAP स्टेज-1 लागू कर दिया गया है, जिसके तहत कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं।

Image

दिल्ली में फिर प्रदूषण

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता फिर से खराब होने लगी है। 7 मार्च को दिल्ली का एक्यूआई (AQI) 202 पर दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। मौसम विभाग (IMD) और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में हवा की गति धीमी रहने और वेंटिलेशन कमजोर होने के कारण AQI में और गिरावट आ सकती है। CAQM की उप-समिति ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज-1 को तुरंत प्रभाव से लागू करने का फैसला किया है।

क्या है GRAP स्टेज-1?

  • GRAP का स्टेज-1 तब लागू किया जाता है, जब AQI ‘खराब’ (201-300) श्रेणी में पहुंच जाता है। इसके तहत निम्नलिखित प्रतिबंध और निर्देश लागू होते हैं:
  • निर्माण एवं तोड़फोड़ (C&D) गतिविधियों पर सख्त निगरानी – विशेष रूप से धूल नियंत्रण उपायों को लागू किया जाएगा।
  • सड़क और खुले क्षेत्रों में धूल नियंत्रण – जल छिड़काव और एंटी-स्मॉग गन का उपयोग बढ़ाया जाएगा।
  • वाहनों से प्रदूषण नियंत्रण – डीजल और पेट्रोल वाहनों की सघन जांच होगी, खासतौर पर ओवरएज वाहनों पर कार्रवाई होगी।
  • कचरा जलाने पर सख्ती – कूड़ा, प्लास्टिक और औद्योगिक अपशिष्ट जलाने पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
  • जनता से सहयोग की अपील – लोगों से सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने और निजी वाहनों का कम इस्तेमाल करने का अनुरोध किया गया है।

प्रदूषण पर नजर रखने के निर्देश

CAQM ने सभी संबंधित एजेंसियों को सख्ती से GRAP के नियमों को लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण उपायों की सख्त निगरानी की जाएगी, ताकि आने वाले महीनों में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके। उप-समिति ने स्पष्ट किया है कि वह दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखेगी। यदि हालात और बिगड़ते हैं, तो GRAP के अगले चरण भी लागू किए जा सकते हैं। सरकार और एजेंसियों द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के लिए कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन आम जनता की भागीदारी भी जरूरी है। स्वच्छ हवा सुनिश्चित करने के लिए सभी नागरिकों को जिम्मेदारी से GRAP के नियमों का पालन करना होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article