Delhi NCR Aaj Ka Mausam: दिल्ली एनसीआर में सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, शीतलहर को लेकर येलो Alert

Delhi NCR Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। पूरे क्षेत्र में घने कोहरे की चादर ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सुबह 9 बजे तक कोहरा छाए रहना अब आम हो गया है।

Delhi NCR Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। घने कोहरे ने पूरे क्षेत्र को अपनी चादर में लपेट रखा है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह 9 बजे तक भी कोहरा छाया रहना आम बात हो गई है। ऐतिहासिक इमारतें जैसे लाल किला और इंडिया गेट कोहरे की चादर में छिप गए हैं।

fog weather (1)

फाइल फोटो।

दिल्ली में येलो अलर्ट

दिल्ली मौसम केंद्र ने लगातार घने कोहरे को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है। 9 जनवरी को कोल्ड डे रहने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। 11 और 12 जनवरी को होने वाली बारिश के बाद सर्दी और विकराल रूप धारण कर सकती है।

End of Feed