Weather Updates: Delhi NCR में कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड? IMD ने दिया ताजा अपडेट

Delhi NCR Weather Updates: दिल्ली एनसीआर में मौसम स्थिर बना हुआ है। लोगों को सर्दी का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन अभी ठंड पड़ने के आसार बहुत कम है। हालांकि, आईएमडी ने ताजा अपडेट दिया है, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली में जल्द ही कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

Delhi NCR Weather Updates: देश में इस समय मौसम का मिजाज काफी अलग-अलग है। पहाड़ी इलाकों में सर्दी की शुरुआत हो चुकी है और मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी भी जारी की है। वहीं, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अभी भी दिन में गर्मी लगती है और सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होती है। दिल्ली-एनसीआर के लोग कड़ाके की ठंड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है।

Delhi Weather new image.

फाइल फोटो।

दिल्ली में ठंड कब आएगी?

दिवाली और छठ पूजा के बाद भी दिल्ली में गर्मी का अहसास हो रहा है। हालांकि, सुबह और शाम को हल्की ठंड जरूर महसूस होती है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि नवंबर के तीसरे हफ्ते के अंत तक दिल्ली में ठंड का असर शुरू हो सकता है, लेकिन कंबल-स्वेटर वाली कड़ाके की ठंड के लिए दिल्ली वालों को दिसंबर के मध्य तक इंतजार करना पड़ सकता है।

End of Feed