Delhi Double Murder: गर्भवती महिला पर प्रेमी ने चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, बचाने आया पति भी घायल

दिल्ली के नबी करीम थाना क्षेत्र में शनिवार रात को एक गर्भवती महिला अपने पति के साथ ई-रिक्शा पर बैठी थी। तभी उसके प्रेमी ने अचानक चाकू से वार कर दिया। महिला के पति ने उसे बचाने की कोशिश की। इस दौरान वह भी घायल हो गया और प्रेमी की भी मौत हो गई।

Delhi Double Murder: दिल्ली के नबी करीम थाना क्षेत्र में शनिवार रात डबल मर्डर की वारदात सामने आई। बताया जा रहा है कि प्रेम संबंधों के विवाद में यह पूरी घटना हुई, जिसमें एक महिला और एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल है। यह घटना 18 अक्टूबर की रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर कुतुब रोड, नबी करीम इलाके में हुई। मृतकों की पहचान आशू उर्फ शैलेन्द्र (34), पुत्र बॉबी, निवासी नबी करीम और शालिनी (22), पत्नी आकाश, निवासी बगीची प्रताप नगर के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति आकाश (23), पुत्र पूरण, निवासी बगीची प्रताप नगर का बताया गया है।

CRIME

दिल्ली में डबल मर्डर

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 10:15 बजे आकाश अपनी पत्नी शालिनी के साथ अपनी सास शीला से मिलने कुतुब रोड, नबी करीम पहुंचा था। इसी दौरान, ई-रिक्शा में बैठी शालिनी पर आशू ने अचानक कई बार चाकू से वार कर दिया। जब आकाश ने देखा कि उसकी पत्नी पर हमला हो रहा है, तो वह उसे बचाने के लिए दौड़ा और झगड़ा शुरू हो गया। आशू ने आकाश को भी चाकू मार दिया, लेकिन आकाश ने खुद को संभालते हुए आशू को पकड़ लिया और उसी चाकू से उस पर पलटवार कर दिया।

End of Feed