Delhi News: एक प्लेट बिरयानी ने बना दिया हत्यारा, किशोर ने 55 बार चाकू से गोदकर नाबालिग को मौत के घाट उतारा

दिल्ली में एक किशोर ने 17 साल के नाबालिग पर चाकू के 55 ताबड़तोड़ हमले करके उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने नशे की हालत में घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हथियार भी बरामद कर लिया है।

Delhi News: दिल्ली से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है जहां एक 16 साल के किशोर ने नशे की हालत में एक नाबालिग की 55 बार चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने सिर्फ इसलिए यह कदम उठाया क्योंकि नाबालिग ने उसे बिरयानी के लिए पैसे देने से इंकार कर दिया था। हालांकि दोनों एक-दूसरे को जानते नहीं थे, फिर भी आरोपी ने उससे पैसे मांगे और जबाव में न सुनकर इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने पहले नाबालिग का गला दबाया, फिर उसपर चाकू से 55 बार हमला किया। इसके बाद आरोपी शव के सामने नाचने लगा और उसे सड़क पर घसीटते हुए ले गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद हो गया है।

Murder with knife

आरोपी ने चाकू से किए 55 वार

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

यह घटना दिल्ली की वेलकम कॉलोनी में बीते मंगलवार 21 नवंबर को रात सवा ग्यारह बजे की है। हत्या की यह भयावह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसकी फुटेज 2.23 मिनट लंबी है। जिसमें आरोपी को एक संकरी गली में एक व्यक्ति को घसीटते हुए और चाकू से वार करते हुए देखा जा सकता है। जिसके बाद आरोपी को अपने आसपास के लोगों को धमकाते हुए भी देखा गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने कुबूल कर लिया है कि वह 17 वर्षीय किशोर को नहीं जानता था। पुलिस ने बताया कि जब पीड़ित ने आरोपी के लिए बिरयानी खरीदने से इनकार कर दिया, तो इस बात आरोपी गुस्से में आ गया और दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, और देखते ही देखते यह हाथापाई में बदल गई। जिसके बाद आरोपी ने पीड़ित का गला तब तक दबाए रखा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया, इसके बाद उसने अपनी जेब से एक छोटा चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार किए और उससे 350 रुपये लूट कर वहां से फरार हो गया।

End of Feed