Delhi Murder: सुल्तानपुरी में आपसी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, फिर चली ताबड़तोड़ गोलियां

Delhi Murder: दिल्ली के सुल्तानपुरी में सूरज नाम के शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के कुछ देर बाद सुल्तानपुरी के अन्य इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना भी हुई। पुलिस दोनों घटनाओं की अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है।

Murder in Delhi: दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में बुधवार रात को एक 21 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय सूरज के तौर पर हुई है। पुलिस को आशंका है कि किसी पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद सुल्तानपुरी के ही एक अन्य इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Crime

फाइल फोटो

ज्यादा खून बहने से मौत

जानकारी के अनुसार हमलावरों ने सूरज को घेर लिया। फिर उसपर चाकुओं से कई बार वार किया। जिससे सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। सूरज का ज्यादा खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई।

End of Feed