दिल्ली

Delhi News: आपसी बहस ने ली ऑटो ड्राइवर की जान, दिनदहाड़े चाकू गोदकर की हत्या

दिल्ली के मधु विहार इलाके में आपसी बहस के चलते एक ऑटो ड्राइवर की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर मौजूद भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया है और उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

Image

ऑटो ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Delhi Crime News: दिल्ली में एक ऑटो ड्राइवर की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके के अल्लाह कॉलोनी के पास की है। जहां आरिफ नाम के ऑटो ड्राइवर पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। दोनों में आपसी कहा सुनी के बाद आरोपी ने आरिफ पर कई बार चाकू से वार किया। आरोपी को भीड़ द्वारा पकड़ लिया गया है और उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में आपसी बहस ने अपराध का रूप ले लिया। ऑटो ड्राइवर आरिफ की सोमवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। आरोपी ने आरिफ पर चाकू से कई वार किए, जिसके बाद वहां से फरार होने लगा। लेकिन इलाके के लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। जिसके बाद आरोपी को पुलिस के हाथ सौंप दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

आरिफ की पड़ोसी से हुई थी लड़ाई

पुलिस ने मृतक का शव अपने कब्जे में ले लिया है और घटना की जांच में जुट गई है। इस वारदात में बारे में सुनकर आरिफ के घर में चीख-पुकार मच गई। इस घटना को लेकर आरिफ के घरवालों का कहना है कि आरिफ की पड़ोस में रहने वाले युवक से सुबह लड़ाई हुई थी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई इतनी बढ़ जाएगी, ये उन्होंने कभी नहीं सोचा था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article